सरसा: हे सतगुरु! मरीजों को जल्द करें स्वस्थ

Dera-Followers-Sirsa sachkahoon

शुभकामना। डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने 300 से अधिक मरीजों को बांटे फल-फ्रूट और मांगी दुआं

सच कहूँ/सुनील वर्मा, सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध संगत मानवता भलाई कार्यो में और तेजी से जुट गई है। डेरा अनुयायियों के द्वारा जरूरतमंदों तक पहुंच कर उनकी मदद की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को सरसा जोन के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने सरसा के नागरिक अस्पताल व जनता अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फलों की टोकरियां वितरित की।

पूज्य गुरुजी द्वारा चलाए गए 135 मानवता भलाई कार्यो में शामिल 132वें कार्य ‘शुभकामना’ के तहत मरीजों को फलों की टोकरियां दी और परमात्मा से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगी गई। नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (पीएमओ) डा. मनजीत सिंह ने शिरकत की। जबकि उप सिविल सर्जन डा. राजेश चौधरी, डा. बुधराम, डा. विजय सिंह, अकाउंट ऑफिसर प्रेम मैहता व डिप्टी सुपरिटेंडेंट गुरबचन सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। सेवादारों ने नागरिक अस्पताल व जनता अस्पताल में उपचाराधीन 300 से अधिक मरीजों को फल-फ्रूट व अन्य खाद्य सामग्री से बनाई टोकरी बांटी। सभी चिकित्सकों, मरीजोें व उनके तिमारदारों ने डेरा अनुयायियों द्वारा किए जा रहे इन कार्यो की दिल खोलकर प्रशंसा की।

पावन नारा लगाकर भेंट किए फ्रू ट, की दुआएं

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित चिकित्सकों व डेरा अनुयायियों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा व अरदास का शब्द बोलकर किया गया। इसके पश्चात सर्वप्रथम चिकित्सकों की उपस्थिति में ट्रामा सेंटर में दाखिल मरीजों को फल-फ्रूट बांटे गए। तत्पश्चात शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग की सेवादार भाई-बहनों की अलग-अलग टीमें बड़े ही अनुशासन बद्ध तरीके से अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में जाकर मरीजों को फल-फ्रूट की टोकरी बांटी और धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर उनके जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की। सेवादारों ने गायनी वार्ड, बच्चा वार्ड, पुरुष वार्ड, नशा मुक्ति केन्द्र, हड्डी वार्ड सहित सभी वार्डों में एक-एक बैड पर जाकर मरीजों को फल-फ्रूट बांटे और उनके लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर सरसा जोन के सरसा, कल्याण नगर, शाह सतनाम जी नगर, शाह सतनाम जी पुरा, एमएसजी कांप्लेक्स, ट्रयूशॉल कांप्लेक्स व उपकार कॉलोनी के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार भाई-बहन मौजूद रहे।

नागरिक अस्पताल में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने मरीजों को फल-फ्रूट बांटने की जो सेवा की है। वह बहुत ही सराहनीय कदम है। इस सेवा कार्य में सेवादार पूरी तन्मयता व आत्मीयता के साथ नि:स्वार्थ भाव से अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि वह शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग से बहुत प्रभावित है। क्योंकि ये सेवादार जिस कार्य को करने का बीड़ा उठाते है, उसे पूरा करके ही दम लेते है। सेवा कार्य का ऐसा जज्बा उन्होंने किसी और में नहीं देखा है। इसमें चाहे सफाई की बात हो या कोविड में लोगों की मदद करना या फिर रक्तदान की बात तो हो। इन सब कार्यो को करते हुए उन्होंने इन सेवादारों को अपनी जींद व कुरुक्षेत्र ड्यूटी के दौरान देखा है। कोविड की दूसरी वेव में सेवादारों ने बिना किसी डर व भय के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र है। वहीं उन्होंने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों से अस्पताल में सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया।

डॉ. मनजीत सिंह, प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर,
नागरिक अस्पताल सरसा।

अपने लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन जो दूसरों के लिए जीते है। वहीं असली जीना है। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार वास्तव में इंसानियत के सच्चे प्रहरी है। जो बिना किसी स्वार्थ के अपना धन खर्च करके लोगों की मदद करते है। भगवान इन सेवादारों को लंबी उम्र बख्शें, ताकि सेवादार अपना कार्य यूं ही जारी रखें।

डॉ. राजेश चौधरी, उप सिविल सर्जन सरसा।

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार जो भी मानवता भलाई के कार्य करती है। वह समाज पर बहुत बड़ा उपकार है। आम लोगों को भी इन सेवादारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। सेवादार को इन कार्यो की प्रेरणा देने वाले पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का भी हम तहदिल से धन्यवाद करते है। सेवादारों की पूज्य गुरु जी के प्रति जो निष्ठा व समर्पण है, वह उन्होंने कहीं नहीं देखा। समाज मानवता भलाई कार्यो के लिए डेरा सच्चा सौदा, उनके अनुयायियों व पूज्य गुरु जी को हमेशा याद रखेगा।

डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन सरसा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।