हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश श्रीनगर-जम्मू...

    श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन बंद

    Kashmir Highway Closed

    सड़क से मलबा हटाने का काम जारी | Kashmir Landslide

    श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (Kashmir Landslide )कश्मीर भूस्खलन के कारण बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यात्री और जरूरी समान लिए सैकड़ों कश्मीर वाहन राजमार्ग पर विभिन्न जगह फंसे रहे। रामबान के पीडाह इलाके में भूस्खलन और चट्टानों के गिरने से राजमार्ग पर यातायात मंगलवार सुबह दस बजे बंद कर दिया गया था।

    उन्होंने बताया कि राजमार्ग की देखरेख के लिए जिम्मेदार भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तुरंत ही मौके पर पहुंच कर अत्याधुनिक मशीनों और कर्मचारियों को सड़क से मलबा हटाने के काम में लगा दिया। पहाड़ी से लगातार चट्टानों के गिरने और भूस्खलन के कारण सड़क साफ कराने का अभियान प्रभावित हुआ है। सड़क से मलबा हटाने का काम आज सुबह भी जारी रहा।

    • जम्मू-कश्मीर में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
    • राजमार्ग पर यातायात सुचारु रूप से शुरू करने के लिए प्रयास जारी है।
    • सड़क खुलने के बाद जब तक राजमार्ग पर फंसे वाहनों को रवाना नहीं कर दिया जाता।
    • जम्मू और श्रीनगर से किसी नए वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।
    • रामबन और रामसू के बीच अगले आदेश तक केवल एकतरफा यातायात जारी रहेगा।
    • 86 किलोमीटर लंबा ऐतिहासिक मुगल रोड और अनंतनाग-किश्तवार मार्ग पिछले दो महीने से बंद है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।