हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    SSP Bulandshahr द्वारा थाना बीबीनगर पर स्याना सर्किल की चुनाव सम्बंधी कार्यवाही की समीक्षा की गयी

    SSP-Bulandshahr

    बुलन्दशहर । बृहस्पतिवार की शाम को को एसएसपी बुलन्दशहर श्लोक कुमार द्वारा थाना बीबीनगर पर स्याना सर्किल की आगामी नगर निकाय चुनाव सम्बंधी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। एसएसपी द्वारा सर्किल से सम्बंधित थानों के अभिलेख, अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत आपराधिक छवि एवं असामाजिक तत्वो को चिन्हित करते हुए 107/116 सीआरपीसी ,110जी, गुण्डा एक्ट आदि निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा शस्त्र सत्यापन एवं शस्त्र निरस्तीकरण एवं लाइसेंस शस्त्र जमा कराने व शस्त्र रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर आदि अभिलेखों को अद्यावधिक करने व अवैध शराब, अवैध शस्त्र व मादक पदार्थ की बिक्री की रोकथाम के संबंध में भी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये। इस दौरान सीओ स्याना भास्कर कुमार मिश्रा एवम थाना प्रभारी व चुनाव मुंशी भी उपस्थित रहें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here