हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल स्टार्क का पं...

    स्टार्क का पंजा, भारत 117 रन पर सिमटा

    विशाखापटनम (एजेंसी)। आॅस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क (53/5) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत को दूसरे एकदिवसीय मैच में रविवार को 117 रन पर आॅलआउट कर दिया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 गेंद पर चार चौकों की सहायता से सर्वाधिक 31 रन बनाये, जबकि अक्षर पटेल 29 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। मेजबान टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

    स्टार्क ने पिच पर मिलने वाली स्विंग को अच्छी तरह भुनाते हुए आठ ओवर में 53 रन देकर पांच विकेट लिये। उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर में नौंवी बार पांच विकेट चटकाये हैं। शॉन एबॉट ने छह ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि नेथन एलिस ने पांच ओवर में 13 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं। आॅस्ट्रेलिया ने दो दिन तक बारिश में भीगी विशाखापटनम की पिच को ध्यान में रखते हुए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्टार्क ने कप्तान स्टीव स्मिथ के फैसले को सही ठहराते हुए पहले ही ओवर में शुभमन गिल को शून्य रन के स्कोर पर पवेलियन लौटा दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here