हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा विधवा महिलाओं...

    विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी प्रदेश सरकार

    Fatehabad News
    Fatehabad News: विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी प्रदेश सरकार

    महिलाओं को तीन लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से होगा उपलब्ध

    फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार की ओर से हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से महिलाओं के उत्थान व स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान कर रही है। हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में विधवा अनुदान योजना शुरू की है जिसके तहत महिलाओं को तीन लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।

    किन महिलाओं कों मिलेगा योजना का लाभ | Fatehabad News

    योजना के लिए वही महिलाएं पात्र होंगी जिनकी पारिवारिक आय तीन लाख रुपए या फिर इससे कम हो तथा महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो। उन्होंने बताया कि कोई भी महिला द्वारा पहले किसी ऋण मामले में डिफाल्टर न हो और वह हरियाणा की निवासी हो वह महिला इस योजना का लाभ ले सकती है।

    यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर है तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। विधवा अनुदान योजना के तहत बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा वहन की जाएगी। जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए या 3 वर्ष जो भी पहले होगी।

    दूसरों को भी बनाएगी आत्मनिर्भर

    ऋण के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजगार प्रदान कर सकेगी। हरियाणा महिला विकास निगम की विधवा अनुदान योजना के तहत विधवा महिलाएं डेयरिंग, वाहन के तहत आॅटो रिक्शा, ई रिक्शा, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, पापड़ बनाना, अचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, स्कूल यूनिफार्म सिलना आदि बनाने का काम शुरू कर सकती। Fatehabad News

    क्या बोली जिला उपायुक्त

    उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि जरुतमंद महिलाओं ंको इस योजना का लाभ उठान चाहिए, ताकि वे स्वयं आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंनें बताया कि वर्तमान सरकार के द्वारा अनेक योजनाएं लागू की गई है, ताकि प्रदेश के लोग स्वयं आत्मनिर्भर बन सके।

    यह भी पढ़ें:– विधायक कादियान ने सनपेड़ा में 70 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन