हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home अन्य खबरें प्रवासी मजदूर...

    प्रवासी मजदूरों के बस- रेल भाड़े पर स्थिति स्पष्ट करें राज्य सरकारें: मायावती

    Mayawati

    नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने प्रवासी मजदूरों से रेल-बस का भाड़ा वसूलने की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य सरकारों को इस पर अपने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। मायावती ने एक ट्वीट में कहा कि अगर राज्य सरकारें प्रवासी मजदूरों के रेल-बस का भाडा चुकाने में आनाकानी करती है तो बसपा इसका प्रबंध करेगी। बसपा अपने सामर्थ्यवान सहयोगियों की मदद से प्रवासी मजदूरों का भाड़ा चुकाएगी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ” ऐसी स्थिति में बी.एस.पी. का यह भी कहना है यदि सरकारें प्रवासी मजदूरों का किराया देने में आनाकानी करती है तो फिर बी.एस.पी., अपने समर्थ लोगों से मदद लेकर, उनके भेजने की व्यवस्था करने में अपना थोड़ा योगदान जरूर करेगी।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।