हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लखनऊ में हिन्...

    लखनऊ में हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या

    State President of Hindu Mahasabha Ranjit Bachchan shot dead in Lucknow

    राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से फैली सनसनी | Hindu Mahasabha Ranjit Bachchan shot dead

    लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह (State President of Hindu Mahasabha Ranjit Bachchan shot dead in Lucknow) अज्ञात बदमाशों ने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनके रिश्ते के भाई आदित्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओसीआर विधायक निवास में रहने वाले 40 वर्षीय बच्चन सुबह अपने मित्र एवं रिश्ते के भाई आदित्य के साथ टहने गये थे। हजरतगंज इलाके में ग्लोबल पार्क (सीडीआरआई ) के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी ,जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

    पुलिस जांच में जुटी

    • इस घटना में आदित्य के हाथ में भी गोली लगी है,जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
    • हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताा कि घटना की सूचना
    • पर पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे।
    • शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    • मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले रणजीत बच्चन हजरतगंज इलाके की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे।
    • राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई है।
    • सुबह-सुबह हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है।

    सूत्रों ने बताया कि श्री बच्चन का कल जन्मदिन था और रात को ओसीआर ही उनके आवास पर मनाया गया था। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बच्चन पहले समाजवादी पार्टी में थे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।