Amritsar News: मां की तबीयत खराब होने के डर से अमृतसर में दो बहनों ने एक साथ खुदकुशी की

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

अमृतसर। अमृतसर में दो बहनों द्वारा एक साथ आत्महत्या (Suicide) करने का मामला सामने आया है। दोनों बहनें अपनी मां की बीमारी की वजह से परेशान थीं और दोनों बहनें अविवाहित थीं। मां की मौत के बाद अकेले होने के डर से दोनों बहनों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात यह कदम उठाया है।

मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस रोड अंतर्गत न्यू गार्डन एवेन्यू में रहने वाली दो बहनों ने आत्महत्या कर ली है। दोनों की पहचान ज्योति कपूर और सीमा कपूर के रूप में हुई है। दोनों ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था और अपना पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts