हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एसटीएफ ने 25 ...

    एसटीएफ ने 25 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

    STF

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के मामले में पैरोल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बदमाश को बहादुरगढ़ के नजदीक से काबू किया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने आया हुआ था। (STF ) पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव घिलौड़ कलां निवासी विकास उर्फ विक्की को अदालत ने हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई थी और वह युमनानगर जेल में बंद था।

    • पिछले दिनों विकास उर्फ विक्की एक माह की पैरोल पर घर आया था।
    • लेकिन पैरोल अवधि समाप्त होने पर वह वापिस नहीं लौटा और वह पैरोल से फरार हो गया था।
    • इस संबंध में बदमाश के खिलाफ सदर थाने में जेल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
    • साथ ही पुलिस ने बदमाश पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।
    • रविवार को एसटीएफ रोहतक यूनिट की टीम को सूचना मिली।
    • बहादुरगढ़ स्थित बेरी रोड़ पर विकास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।