हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कारोबार खुलते ही शेयर...

    खुलते ही शेयर बाजार हुआ धड़ाम

    Stock Market
    सेंसेक्स निफ्टी फिसले

    सेंसेक्स 50 हजार अंक से नीचे, निफ्टी भी पस्त

    मुंबई। शुक्रवार को जीडीपी के आंकड़े जारी होने से पहले देश का शेयर बाजार बिकवाली के भारी दबाव में नजर आया। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट के साथ 50,000 के नीचे फिसला और निफ्टी भी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 15,000 के नीचे आ गया। सेंसेक्स सुबह 9.26 बजे बीते सत्र से 787.16 अंकों यानी 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ 50,252.15 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 223.10 अंकों यानी 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 14,874.25 पर बना हुआ था।

    बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 782.60 अंकों की गिरावट के साथ 50,256.71 पर खुला और 49,950.75 तक फिसला जबकि इस दौरान सेंसेक्स का उपरी स्तर 50,325.72 रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी बीते सत्र से 208.75 अंकों की गिरावट के साथ 14,888.60 पर खुला और 14,777.55 तक फिसला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान इसका उपरी स्तर 14,899.50 रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।