हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home कारोबार हरे निशान के ...

    हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार

    Share Market Updates
    Share Market Updates: कोविड-19 की डराने वाली रिपोर्ट भी भारतीय शेयर बाजार को नहीं डरा सकी!

    मुंबई। शेयर बाजार ने बुधवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 201.46 अंकों की बढ़त के साथ 54,254.07 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 71.2 अंकों की बढ़त के साथ 16,196.35 अंक पर खुला। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़ोतरी देखी गयी। बीएसई का मिडकैप 87.58 अंक बढ़कर 22,347.13 अंक पर और स्मॉलकैप 75.63 अंकों की तेजी के साथ 25,959.48 अंकों पर खुला।

    इस दौरान बीएसई की प्रमुख तीस कंपनियों में से 21 कंपनियां बढ़त और 09 कंपनियां दबाव के साथ कारोबार करती हुयी दिखी। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 236 अंक गिरकर 54052.61 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 89.55 अंक उतरकर 16125.15 अंक पर रहा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here