हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home कारोबार नये शिखर पर श...

    नये शिखर पर शेयर बाजार

    Stock market to new peak

    मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही (Share Market)

    • विदेशों में लगभग सभी प्रमुख शेयर बाजार हरे निशान में रहे

    मुंबई (एजेंसी)। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों और घरेलू कंपनियों के (Share Market) अच्छे तिमाही परिणामों से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से बीएसई का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सोमवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त बनाते हुए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुये। कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 259.97 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 41,859.69 अंक और निफ्टी 72.75 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,329.55 अंक के पर रहा। अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनैतिक तनाव कम होने से विदेशों में लगभग सभी प्रमुख शेयर बाजार हरे निशान में रहे।

    हिंदुस्तान यूनिलिवर में दो प्रतिशत की तेजी रही

    साथ ही इंफोसिस तथा अन्य घरेलू कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणाम आने से घरेलू बाजार में भी निवेशकों की धारणा मजबूत रही। रियलिटी, आईटी, टेक और दूरसंचार समूहों में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस के शेयर पौने पाँच प्रतिशत चढ़े। इंडसइंड बैंक में सवा तीन फीसदी, भारती एयरटेल में ढाई और हिंदुस्तान यूनिलिवर में दो प्रतिशत की तेजी रही। टीसीएस में सर्वाधिक एक फीसदी की गिरावट रही। अन्य एशियाई बाजारों में रही तेजी के बीच सेंसेक्स 188.49 अंक चढ़कर 41,788.21 अंक पर खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा।पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ता हुआ शुरूआती कारोबार में ही यह गत दिवस के मुकाबले करीब तीन सौ अंक की बढ़त बनाता हुआ 41,899.63 अंक पर पहुँच गया।

    • अंत में यह 259.97 अंक की तेजी के साथ 41,859.69 अंक पर बंद हुआ।
    • यह सेंसेक्स का उच्चतम बंद भाव है।
    • कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 41,720.76 अंक रहा।
    • मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो कर