हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डिप्टी स्पीकर...

    डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर पत्थराव मामला: पाँचों किसान जेल से बाहर आए

    Farmers-Agitation sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव करने के मामले मेंं गिरफ्तार पांचोंं किसान वीरवार शाम जेल से बाहर आ गए। जेल से सीधे ये किसान लघु सचिवालय के गेट पर चल रहे धरनास्थल पर पहुंचे। यहां किसानोंं उनके आगमन पर जश्न मनाया। प्रदर्शनकारी किसानोंं ने कहा कि यह संघर्ष की जीत हुई है। वहीं अनशन कर रहे किसान नेता बलदेव सिंह ने खुशी जाहिर की। किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा की हमारी तरफ से किसी तरह की कोई जमानत याचिका नहीं लगाई है। अचानक आज प्रशासन के अधिकारी हमारे बीच हमारे साथियों को लेकर पहुंचे हैं। सरकार और प्रशासन ने हमारे साथियों को बिना किसी शर्त के रिहा किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।