हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Stray Dogs: कई स्थानों पर आवारा कुत्तों ने आधा दर्जन लोगों को बनाया शिकार

    Abohar News
    Stray Dogs: कई स्थानों पर आवारा कुत्तों ने आधा दर्जन लोगों को बनाया शिकार

    ग्रामीणों में भय का माहौल, लोगों ने बचाव के लिए प्रशासन से की मांग | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Stray Dogs: तहसील अबोहर के गांव बाजितपुर कटियांवाली में आज खूंखार आवारा कुत्ते ने 2 मासूम बच्चों को बुरी तरह से नोच कर घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुत्ता पिछले कुछ दिनों में गांव के आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुका है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपने घरों से निकलने में भी डर रहे हैं। Abohar News

    जानकारी के मुताबिक, दीवान चंद की आठ साल की बेटी अनु आज जब गली में जा रही थी तो उस पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उस पर इतनी जोर से हमला किया कि उसकी जांघ का मांस फाड़ दिया, जिससे उसकी चीखें सुनाई दीं। लोगों ने उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। जिस पर परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज किया गया और रेबीज का टीका लगाया गया। Abohar News

    इस घटना के कुछ ही समय बाद उक्त कुत्ते ने गांव में जा रहे 13 साल के खेताराम पुत्र प्रवेश कुमार पर हमला बोलकर उसे भी काट लिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। दिवानचंद ने बताया कि पूरा गांव इस हलकाए कुत्ते से परेशान है पिछले तीन चार दिनों में आधा दर्जन लोगों को काट चुका है उन्होंने प्रशासन एवं पशु पालन विभाग से इस कुत्ते को पकड़ने की मांग की है। Abohar News

    इसी प्रकार से आज आवारा कुत्ते ने गांव कर्मपट्टी निवासी जगदीप पुत्र हरकेवल सिंह, अबोहर के तनेजा कॉलोनी निवासी जशनदीप, कान्वेंट स्कूल के निकट निवासी ग्लोरियस, अबोहर के ही प्रेम नगर निवासी दीपक पुत्र शाम लाल को भी हमला कर घायल कर दिया जो कि इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– स्टे के बावजूद प्लाट पर अवैध निर्माण किये जाने का आरोप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here