हमसे जुड़े

Follow us

32.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More

    Hanumangarh Police: यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, नशे में ड्राइविंग, तेज गति और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

    Hanumangarh Police News
    Hanumangarh Police: यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, नशे में ड्राइविंग, तेज गति और बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

    फरवरी में 10051 चालकों पर कार्रवाई

    हनुमानगढ़। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध हनुमानगढ़ पुलिस ने फरवरी माह में विशेष अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। पुलिस मुख्यालय जयपुर व बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक ओम प्रकाश के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ हरी शंकर के निर्देशन में जिलेभर में अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 10051 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई। Hanumangarh Police News

    पुलिस के अनुसार 85 चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने, 3044 को तेज गति से वाहन चलाने, 397 को रोंग साइड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, तथा 35 वाहनों को हाइवे पर गलत तरीके से पार्किंग करने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 170 मामलों में मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन या यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, 128 बिना नम्बर प्लेट वाहन, 566 मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने तथा 2631 बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वहीं 23 वाहनों पर लालबत्ती का उल्लंघन करने पर भी चालान किया गया।

    32 मॉडीफाइड वाहन सीज

    पुलिस ने यातायात नियमों की गंभीरता को देखते हुए 153 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजे हैं। साथ ही 32 मॉडीफाइड वाहनों को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने हाइवे पर स्थित ढाबों पर अवैध व गलत तरीके से वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए ढाबा संचालकों को भी पाबंद किया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। Hanumangarh Police News