हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मतदाता सूची अ...

    मतदाता सूची अपडेट में सुस्ती, 17 बीएलओ पर सख्त कार्रवाई

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    नोएडा। Noida News: मतदाता सूची के एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जेवर क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया में देरी और गणना प्रपत्रों की प्रगति धीमी रहने के आरोप में 17 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर की गई।

    सूत्रों के मुताबिक, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान गणना फॉर्म भरवाने का काम बेहद धीमी गति से चल रहा था, जिसके कारण निर्वाचन संबंधित गतिविधियाँ प्रभावित हो रही थीं। प्रशासन की ओर से बार-बार निर्देश जारी किए जाने के बावजूद कई बीएलओ अपने दायित्वों का पालन समयबद्ध तरीके से नहीं कर रहे थे।

    गौरतलब है कि एसआईआर अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चल रहा है। हालांकि अब तक 1 लाख से भी कम लोगों—यानी कुल लक्षित संख्या के केवल 25 प्रतिशत—ने ही अपना विवरण जमा किया है।

    निर्देशों के अनुसार, बीएलओ को घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी दी गई थी, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए और सभी विवरण सही तरीके से अपडेट किए जा सकें। Noida News

    प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुधार न होने पर मजबूरन यह कठोर कार्रवाई की गई।

    अधिकारियों का कहना है कि समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के लिए अब निगरानी और तेज की जाएगी तथा बीएलओ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

    ध्यान देने योग्य है कि एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से नई मतदाता सूची का सत्यापन किया जाता है, जिसमें नए मतदाताओं को जोड़ा जाता है, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं, तथा पता परिवर्तन सहित अन्य सुधार भी शामिल हैं।

    एफआईआर दर्ज होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि एसआईआर अभियान की रफ्तार तेज होगी। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अन्य कर्मियों के लिए भी एक चेतावनी है, क्योंकि मतदाता सूची संबंधी कार्य को पूर्ण पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। Noida News