हमसे जुड़े

Follow us

17.3 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हड़ताल: जींद म...

    हड़ताल: जींद में 26 सफाईकर्मी गिरफ्तार और रिहा

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच आज 26 कर्मचारियों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा किया गया उनतीस अक्टूबर से चल रही हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों की सफाई के लिए पुलिस आज भी आगे आई तो सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया। पहले सामान्य अस्पताल के निकट और फिर कुंदन सिनेमा के सामने पुलिस और सफाई कर्मचारी फिर से आमने-सामने हो गए। पुलिस ने विरोध कर रहे 26 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। इनमें महिला कर्मचारी भी शामिल थीं। सभी को देर शाम जमानत पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तारी के विरोध में सफाईकर्मी उपायुक्त आवास पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। बाद में उपायुक्त डॉ मनोज बाहर आये औैर उन्होंने कहा कि वह दो लाख की आबादी की अनदेखी नहीं कर सकते। पुलिस के सहयोग से सफाई कार्य चलता रहा और इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल डंपिंग प्वायंटों पर तैनात रहा। इससे पूर्व नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारी रानी तालाब पार्क में एकत्र हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हड़ताली सफाईकर्मियों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों को दर्ज किया जाए और सरकार उनकी मांगों को पूरा करे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील भुक्कल ने बताया कि जेसीबी की सहायता से शहर में पड़ी गंदगी को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक हड़ताल समाप्त नहीं होती तब तक वैकल्पिक तौर पर सफाई अभियान जारी रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here