हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लोहारू के रेग...

    लोहारू के रेगिस्तानी इलाके में होगी ईंख और धान की खेती : कृषि मंत्री

    Agriculture Minister sachkahoon

    सिंचाई के पानी को आने वाले समय में और अधिक बढ़ाया जाएगा

    भिवानी (सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जे.पी. दलाल (Agriculture Minister) ने कहा कि आने वाले समय में भिवानी जिले के लोहारू क्षेत्र में मिल रहे सिंचाई के पानी को और अधिक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे लोहारू के रेगिस्तानी इलाके में ईंख व धान की खेती करवाएंगे। किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसानों व गरीब लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

    कृषि मंत्री (Agriculture Minister) जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव मतानी, मोरका, मिट्ठी, सिवाच, मंढोली खुर्द, सुरपुरा खुर्द, पातवान, सुधीवास का दौरा कर ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। जनसंपर्क अभियान के दौरान कृषि मंत्री ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई सड़क, पेयजल और गली व चौपाल के निर्माण कार्यों की मांग को मौके पर ही मंजूरी प्रदान की। कृषि मंत्री ने कहा कि लोहारू की रेगिस्तानी इलाके को हरा-भरा किया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य व जनहित की नीतियां विपक्ष को हजम नहीं हो रही हैं।

    उन्होंने (Agriculture Minister) कहा कि सरकार की नीतियों का दूसरे प्रदेश भी अनुशरण कर रहे हैं। इसमें ट्रांसफर के लिए ऑनलाईन पॉलिसी सबसे प्रमुख है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन पॉलिसी से सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगा है और यदि कहीं पर भी भ्रष्टाचार की बात सामने आती है तो उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाती है, जबकि पूर्व की सरकारों ने भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here