हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सरसा रानियां के सु...

    रानियां के सुखदेव सिंह ने जताया न्याय मिलने पर कोर्ट का आभार

    Sirsa News
    रानियां के सुखदेव सिंह ने जताया न्याय मिलने पर कोर्ट का आभार

    कोर्ट के आदेशों से खेत मालिक को मिला अपना मालिकाना हक़ | Sirsa News

    रानियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव नकोड़ा में पिछले 8 सालों से खेत के रास्ते के लिए चल रहे कोर्ट केस के आए फैसले के पश्चात प्रशासन ने सोमवार को कब्जा छुड़ाने की कानूनी कार्यवाही की गई। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट शुभम शर्मा तहसीलदार रानियां, कानूनगो सुभाष, जीवन नगर चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल व अन्य लोग मौजूद रहे। Sirsa News

    खेत मालिक सुखदेव सिंह निवासी नकोड़ा ने बताया कि उसके छोटे भाई जसपाल सिंह ने वर्ष 2017 में उसके खेत के रास्ते पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद पारिवारिक तौर पर कई बार बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिसके समाधान के लिए उसने कोर्ट में उसके खेत व ढाणी को रास्ता दिलाने की अपील लगाई। मार्च 2023 में कोर्ट केस उसके हक में आने के बाद भी उसके भाई ने रास्ता नहीं छोड़ा। सोमवार को प्रशासन की मौजूदगी में उसे 3 एकड़ लंबा व 11 फीट चौड़ा रास्ता शान्ति पूर्ण तरीके से सौंपा गया है। Sirsa News

    जसपाल पर उसके खेत व ढाणी को जाने वाले रास्ते को लेकर केस चल रहा था

    इस दौरान सुखदेव सिंह ने माननीय कोर्ट को न्याय दिलवाने व प्रशासन को शांतिपूर्ण तरीके से कब्जा दिलाने का आभार व्यक्त किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार शुभम शर्मा ने बताया कि नकोड़ा निवासी सुखदेव सिंह द्वारा अपने छोटे भाई जसपाल पर उसके खेत व ढाणी को जाने वाले रास्ते को लेकर केस चल रहा था। जिसमें कोर्ट केस का फैसला सुखदेव सिंह के हक में आया है और कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए सोमवार को पुलिस प्रशासन व पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में सुखदेव सिंह को उसका रास्ते पर से कब्जा छुड़वाकर उसे सौंप दिया गया है।

    वहीं कानूनगो सुभाष चंद्र ने बताया कि सुखदेव सिंह को उसके खेत के रास्ते की निशानदेही करवाकर अवैध कब्जा प्रशासन की मौजूदगी में छुड़ाया गया है। इस दौरान पूरी प्रक्रिया कानूनी तौर में शान्ति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। Sirsa News

    कुरुक्षेत्र का यह पुलिस कर्मचारी सरसा की युवती से शादी करके बन गया चर्चा का विषय!