हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More

    Blood Donation: अस्पताल में दाखिल मरीज के लिए सुखनूर इन्सां ने किया खूनदान

    Blood-Donation

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। (Blood Donation) मंगलवार को ब्लॉक सरसा के जोन नम्बर 6 के भंगीदास सुखनूर इन्सां ने इमरजेंसी के दौरान जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर उसकी जिंदगी बचाई। उनके इस कार्य की मरीज के परिजनों, अस्पताल व ब्लड बैंक स्टॉफ सदस्यों ने काफी सराहना की हैं। जानकारी के मुताबिक शहर के संजीवनी अस्पताल में दाखिल मेला ग्राऊंड निवासी मुख्तयार सिंह को अचानक खून की आवश्यकता पड़ गई।

    जिसके पश्चात पारिवारिक सदस्य खून लेने के लिए शिव शक्ति ब्लड बैंक में पहुंचे। जहां ब्लड बैंक की कॉल पर सुखनूर इन्सां ने ब्लड बैंक में पहुंचकर मरीज के लिए खूनदान किया। सुखनूर इन्सां ने बताया कि उन्होंने आज 13वीं बार रक्तदान किया हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए खूनदान करता रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।