हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश भाजपा व अकाली...

    भाजपा व अकाली दल के पूर्व विधायक ने थामा ‘आप’ का दामन

    Punjab News
    Aam Aadmi Party: भाजपा व अकाली दल के पूर्व विधायक ने थामा ‘आप’ का दामन

    टिकट नहीं मिलने से नाराज थे सुखपाल, किसान आंदोलन में भी छोड़ी थी भाजपा

    • दर्शन सिंह कोटफत्ता को भी सीएम मान ने पार्टी में किया शामिल

    बठिंडा/फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। Aam Aadmi Party: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वहीं बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दर्शन सिंह ने भी शिअद (बादल) छोड़कर आप का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में स्वागत किया। पार्टी के अनुसार भाजपा के दो बार (2002 और 2007 में) विधायक रहे सुखपाल सिंह नन्नू ने 2021 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा छोड़ दी थी। आप में शामिल होने के बाद सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि मान सरकार किसान समर्थक सरकार है। आप सरकार कृषि क्षेत्र को ऊपर उठाने के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे प्रभावित होकर ही वह पार्टी में शामिल हुए हैं। Punjab News

    2012 में अकाली दल से विधायक बने थे कोटफत्ता | Punjab News

    वहीं पूर्व विधायक दर्शन सिंह सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। 2012 में वह बठिंडा ग्रामीण से अकाली दल से विधायक बने थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) खत्म हो गया है। लोगों का अकाली दल से विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है, क्योंकि अब यह केवल बादल दल बनकर रह गया है जो स्वार्थी लोगों से भरा हुआ है।

    इस दौरान मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। हम अपने दो साल के काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जिसके कारण हर दिन अधिक से अधिक लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कभी भी किसी के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत बर्दाश्त नहीं करते।

    पूर्व विधायक व ‘आप’ नेता जगबीर बराड़ भाजपा में शामिल | Punjab News

    जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने दिल्ली स्थित बीजेपी के पार्टी हेडक्वार्टर में भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। जगबीर सिंह बराड़ एक साल पहले शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें आम आदमी पार्टी से दरकिनार करने के चलते वो नाराज चल रहे थे। क्योंकि कैंट हलके में बीबी राजविंदर कौर थिआड़ा को इंचार्ज बना दिया है। ‘आप’ नेता जगबीर सिंह बराड़ ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर ली है। इस पर उन्होंने कहा कि मैं मोदी जी की राजनीति से प्रभावित हूं। मैं चाहता हूं कि बीजेपी का आशीर्वाद पंजाब पर बना रहे, पीएम का आशीर्वाद पंजाब पर बना रहे और राज्य का विकास होता रहे।

    यह भी पढ़ें:– हिंगोखेड़ी के सरकारी स्कूल से पंखे व बल्ब चोरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here