हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा द्रोण नगरी गु...

    द्रोण नगरी गुरुग्राम में ‘सुमित’ ने सीखी हैं हॉकी की बारीकियां

    Sumit hockey player sachkahoon

    ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम में शामिल हैं सुमित

    • सोनीपत जिला के गांव कुराड़ में हुआ जन्म

    सच कहूँ/संजय मेहरा, गुरुग्राम। टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम में शामिल खिलाड़ी सुमित उर्फ काला ने द्रोण नगरी गुरुग्राम से हॉकी की बारीकियां सीखी हैं। अपने खेल के शुरूआती दौर में वे यहां के नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में रहे और प्रशिक्षक फूल कुमार से हॉकी खेलने में निपुण हुए। सुमित ने बहुत सी हॉकी प्रतियोगिताओं में खुद को साबित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। सोनीपत जिला के कुराड़ गांव के रहने वाले 25 साल के सुमित वर्ष 2009 में यहां के नेहरू स्टेडियम में हॉकी प्रशिक्षण के लिए चयनित खिलाड़ियों में सुमित का चयन हो गया था। उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्रशिक्षकों का दिल जीता।

    वर्ष 2009 से 2011 तक सुमित ने तत्कालीन हॉकी प्रशिक्षक फूल कुमार से हॉकी का प्रशिक्षण लिया। हॉकी की बारीकियां सीखी। वर्ष 2011 में भले ही फूल कुमार हॉकी प्रशिक्षक के पद से अधिकारिक रूप से सेवानिवृत हो गये, लेकिन उन्होंने खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए प्रशिक्षण देना जारी रखा। गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में सुमित हॉकी के मंझे हुए खिलाड़ी के रूप में तैयार हो गये थे। हॉकी प्रशिक्षक फूल कुमार ने अन्य खिलाड़ियों के साथ सुमित पर भी खूब मेहनत की है।

    पिता प्रताप सिंह करते हैं मजदूरी

    सुमित के पिता प्रताप सिंह मजदूरी करते हैं। भले ही सुमित गरीब परिवार से संबंध रखता हो, लेकिन खेल में उसके जोश और जुनून से वह आगे बढ़ा। स्कूल के समय से ही सुमित का हॉकी की तरफ रुझान बढ़ा था। वह स्कूल में भी हॉकी खेलता था। बचपन में ही सुमित ने हॉकी को विश्व स्तर पर खेलने का सपना देखता था। सुमित का ओलंपिक में खेलने का सपना अब पूरा हुआ।

    वर्ष 2016 में खेला जूनियर विश्व कप

    सुमित का वर्ष 2016 में जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ था। जूनियर विश्व कप में सुमित ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया। यह चैंपियनशिप लखनऊ में हुई थी। इसके बाद 2016-2017 में सुमित का चयन वर्ल्ड लीग के लिए हुआ। यह चैंपियनशिप सिंगापुर में शुरू हुई और भारत के भुवनेश्वर में संपन्न हुई। इसी साल सुमित ढाका में एशिया कप में भी खेले। वर्ष 2018 में एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के हॉकी मैच में भी सुमित खेले। यह खेल मसकट में हुए। अब सुमित ने जापान के टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेलों में अपना प्रदर्शन किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।