हमसे जुड़े

Follow us

17.1 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home देश नूपुर शर्मा क...

    नूपुर शर्मा के समर्थक का काटा गला

    Nupur sharma

    कपड़े का नाप देने के बहाने आए हत्यारे

    उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में 10 दिन पहले नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले एक शख्स की हत्या कर दी गई। हमलावर मंगलवार को दिनदहाड़े उसकी दुकान में घुसे और तलवार से कई वार किए और उसका गला काट दिया। इस पूरे हमले का वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है।
    कन्हैयालाल तेली (40) का धानमंडी स्थित भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार 2 बदमाश आए। नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। कन्हैयालाल कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने हमला बोल दिया। एक के बाद एक उन पर तलवार से हमले किए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
    सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पहुंची। टीम ने मौके से सबूत जुटाए। घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी एसपी को फोन कर घटना की जानकारी ली। एसपी ने निष्पक्ष करके आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here