हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सूरजभान मित्त...

    सूरजभान मित्तल चुने गए अध्यक्ष

    Hanumangarh News
    सूरजभान मित्तल चुने गए अध्यक्ष

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। श्री अमरनाथ सेवा समिति की बैठक गुरुवार को टाउन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दो वर्षांे के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी के चुनाव के लिए संजय गोयल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से सूरजभान मित्तल को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पवन सिंगला को उपाध्यक्ष, इन्द्रजीत चराया को सचिव, हैप्पी गुम्बर को सह सचिव, गोविंद राम सोमानी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। Hanumangarh News

    2026 तक प्रभावी रहेगी नवगठित कार्यकारिणी | Hanumangarh News

    चुनाव अधिकारी संजय गोयल ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवगठित कार्यकारिणी 2026 तक प्रभावी रहेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष सूरजभान मित्तल व सचिव इन्द्रजीत चराया ने समिति सदस्यों को आश्वस्त किया कि मिल-जुलकर संगठन को मजबूत करते हुए कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री अमरनाथ जी की यात्रा जून से शुरू हो रही है। Hanumangarh News

    बैठक में समिति की ओर से 28वां भण्डारा पंचतरणी में हेलीपैड के सामने लगाने का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों से अभी से भण्डारे की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। इस मौके पर तरसेम गर्ग, विनोद गर्ग, सुरेन्द्र नागपाल, राजकुमार चुघ, प्रवीण गर्ग, सतीश गोयल, रजत बंसल, विनय सिंगला, संजय गोयल, कृष्णलाल मदान, ओमप्रकाश छाबड़ा, सतीश कुमार, नितिन सिंगला, दरवेश गोयल, राकेश शास्त्री आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

    सोशल मीडिया पर करोगे ये काम तो पकड़ लेगी पुलिस!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here