हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 80 किलोग्राम ...

    80 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार जब्त, चालक गिरफ्तार

    Chittorgarh News
    80 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार जब्त, चालक गिरफ्तार

    चित्तौड़गढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Drugs Smuggler Arrested: डीएसटी व डूंगला थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 79.750 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।एसपी राजन दुष्यन्त ने बताया कि डीएसटी को सूचना मिली कि डूंगला थानांतर्गत अरनेड गांव से सालेडा तरफ से जाने वाली एक स्विफ्ट कार में अवैध डोडा चूरा परिवहन किया जा रहा है। जिला विशेष टीम ने सूचना थानाधिकारी डूंगला देवेंद्र सिंह को दी। एएसपी बुगलाल मीना के निर्देश पर थानाधिकारी ने जाप्ते सहित अरनेड से सालेडा जाने वाले रोड पर पहुंच नाकाबंदी शुरू की। Chittorgarh News

    सूचना के मुताबिक अरनेड की तरफ से आती हुई स्विफ्ट कार दिखाई दी। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते देखकर चालक कार को घूमाकर कार सहित भागने लगा किन्तु कार रोड़ पर पड़े पत्थर से टकरा कर रुक गयी। चालक ने गाड़ी से उतर कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से घेरा देकर के पकड़ा। गाड़ी के अन्दर 4 कट्टों में 79.750 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला। Chittorgarh News

    पुलिस ने अवैध डोडा चूरा व कार जब्त कर चालक मंगलवाड निवासी प्रकाश शर्मा पुत्र नक्तर मल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रकाश का पुर्व का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। इस कार्यवाही में जिला विशेष टीम के कांस्टेबल दुर्गाराम व दिनेश का विशेष योगदान रहा।

    कार्यवाही करने वाली टीम डीएसटी | Chittorgarh News

    डीएसटी प्रभारी गोरधन सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल चंद्रकरण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, राधेश्याम,दुर्गाराम व दिनेश एवं थाना डूंगला से एसएचओ देवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल पन्ना लाल, हरिनारायण मोहम्मद आबिद, कांस्टेबल ओमप्रकाश, विरेंद्र सिंह, जमना लाल व कांस्टेबल चालक जगदीश। Chittorgarh News

    यह भी पढ़ें:– Blind murder revealed : महिला ने सिर कुचलकर की थी हत्या, बापर्दा गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here