हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राजस्थान प्रद...

    राजस्थान प्रदेश प्रभारी सैयद इकबाल अहमद ने की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात

    Khizrabad News
    Khizrabad News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करते राजस्थान प्रभारी सैयद इकबाल अहमद।

    अल्पसंख्यक विभाग व लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा | Khizrabad News

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Khizrabad News: मंगलवार को कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत से सैयद इकबाल अहमद पीसीसी सदस्य नेशनल कोऑर्डिनेटर/राजस्थान सह प्रभारी एआईसीसी माइनॉरिटी डिपार्मेंट ने उनके आवास पर मुलाकात की। अल्पसंख्यक एवं लोकसभा चुनाव को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। बता दें कि सैयद इकबाल अहमद को पार्टी द्वारा विभिन्न पदों के साथ-साथ राजस्थान का सहप्रभारी भी लगाया गया है। ऐसे में वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए पिछले लंबे समय से राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। Khizrabad News

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पीसीसी सैयद इकबाल अहमद ने बताया कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राजस्थान में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करते हुए लगभग सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश में विकास की बजाय केवल जात पात व धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम किया है। लेकिन आम जनता को जाति धर्म नहीं रोजगार व अन्य मूलभूत सुविधाएं चाहिए। मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों से खफा जनता ने इस बार इंडिया गठबंधन को जिताने का मन बना लिया है। Khizrabad News

    यह भी पढ़ें:– आखिर विश्वदीप सिंह ने भाजपा की टिकट लेने में मारी बाजी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here