हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नगरपालिका में...

    नगरपालिका में सफाईकर्मियों का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

    Kairana News
    Kairana News: नगरपालिका में सफाईकर्मियों का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

    कार्यालय से सम्बद्ध स्थाई सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पद सफाई कार्य पर वापिस भेजने की मांग

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: उत्तर-प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने कैराना नगरपालिका में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने नपा कार्यालय से सम्बद्ध किये गए 12 कर्मचारियों को उनके मूल पद सफाई कार्य पर वापिस भेजने की मांग की है। Kairana News

    गुरुवार को उत्तर-प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के दर्जनों कार्यकर्ता शाखा अध्यक्ष दीपक कुमार पाहीवाल के नेतृत्व में नपा कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। बताया कि 12 स्थाई सफाई कर्मचारी नपा कार्यालय से सम्बद्ध है, जिनसे विभिन्न विभागों में कार्य लिया जा रहा है। उक्त कर्मचारियों से सफाई कार्य न कराकर कार्यालय सम्बन्धी काम कराए जाने से सफाईकर्मियों में रोष व्याप्त है।

    जबकि कार्यालय से सम्बद्ध ये कर्मचारी सफाई कार्य के मूल पद पर भर्ती हुए है। धरनारत सफाई कर्मियों ने इन सभी कर्मचारियों को इनके मूल पद सफाई कार्य पर वापिस भेजने की मांग की है। वहीं, नगरपालिका ईओ समीर कश्यप ने शुक्रवार तक उनकी मांग पूरी किये जाने का आश्वासन दिया, जिस पर सफाईकर्मियों ने अपना धरना समाप्त किया। इस दौरान विनोद कुमार, राजीव कुमार, बिट्टू, विनोद, कुलदीप, सोनू, सचिन, राजकुमार, अमित, धर्मपाल,त्रिलोकचंद, राजकपूर आदि सफाईकर्मी मौजूद रहे।

    पचास दिन पूर्व भी धरना-प्रदर्शन कर चुके है सफाईकर्मी | Kairana News

    उत्तर-प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर विगत 15 अक्टूबर को भी नगरपालिका में धरना-प्रदर्शन कर चुके है। सफाई कर्मचारियों ने उस वक्त नगरपालिका अध्यक्ष पर भेदभाव के भी संगीन आरोप लगाए थे। साथ ही, मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। हालांकि मांग पूरी न होने के चलते सफाईकर्मियों द्वारा नगरपालिका में शुक्रवार को फिर से धरना दिया गया।

    यह भी पढ़ें:– शाका करता था दिन में रैकी, रात को चारों मिलकर देते थे घटना को अंजाम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here