हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    सीरियाई सेना ने विफल किया मिसाइल हमला

    Syrian, Army, Failed, Missile, Attack

    वायु सैनिक ठिकाने टी 4 को बनाया था निशाना

    बेरूत (एजेंसी)। सीरिया के होम्स प्रांत के टी 4 वायु सैनिक ठिकाने को निशाना बनाकर दागी गई अनेेक मिसाइलों को सीरियाई सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया है। यह हमला रविवार रात को किया गया था।सरकारी संवाद समिति एसएएनए ने बताया कि इस वायु सैनिक ठिकाने टी 4 को निशाना बनाकर दागी गई अनेक मिसाइलों को वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया है और यह दुश्मन देशों की हमलावर कार्रवाई थी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इन्हें किसकी तरफ से दागा गया था और इसके पीछे मकसद क्या था। इन मिसाइलों से हवाई अड्डे को अधिक नुकसान नहीं हुआ है।

    दक्षिणी सीरियाई रेगिस्तान में तैनात एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने दक्षिण तानफ क्षेत्र से आई इन मिसाइलों को मार गिराया है और इन्हें होम्स वायु सैनिक ठिकाने को लक्ष्य बनाकर दागा गया था। इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमान के प्रवक्ता कैप्टन बिल उरबान ने कहा कि इन मिसाइलों को अमेरिका अथवा इस क्षेत्र में तैनात गठबंधन सेनाओं की तरफ से नहीं दागा गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।