हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गोल्फ कार्ट स...

    गोल्फ कार्ट से गिरकर मेजर जनरल की मौत

    Major General Gupta, Death, Falling, Golf Carts

    पंचकूला के चंडीमंदिर स्थित मिलिट्री डेंटल कोर में थे तैनात

    • सिर में गहरी चोट लगने से गई जान

    पंचकूला(सच कहूँ न्यूज)।
    पंचकूला के चंडीमंदिर स्थित मिलिट्री डेंटल कोर के मेजर जनरल संजीव हरबंस गुप्ता के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मेजर गोल्फ कार्ट में बैठकर जा रहे थे। तभी वह  एक नाले में गिर गए, जिसके चलते उनके सिर पर चोट लग गई। उसके बाद उन्हें कमांड अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके।

        मेजर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचकूला सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। मेजर की उम्र करीब 58 साल बताई जा रही है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मेजर की गोल्फ कार्ट से नीचे गिरने और सिर पर चोट लगने से मौत हो हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर कुछ ही देर में परिजनों को सौप दिया जाएगा।

    गुरदासपुर के रहने वाले थे मेजर जनरल

        पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले मेजर जनरल संजीव हरबंस गुप्ता सन् 1981 से मिलिट्री डेंटल कोर में सीनियर डेंटल आॅफिसर के पद पर कार्यरत थे। इस समय वह पंचकूला स्थित वेस्टर्न कमांड में पोस्टेड थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।