हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पशुपालक पशुधन...

    पशुपालक पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उठाएं लाभ

    Kisan Credit Card
    कृषि को चिंतामुक्त बनाते हुए किसानों को आत्मनिर्भर करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की आज के समय में सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

    पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए शुरू की गई है योजना

    • सालाना 7 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर बैंक द्वारा दिया जायेगा ऋण

    गुरुग्राम। किसान पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाएं। पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के तहत गाय, भैंस, भेड़ और बकरी के रखरखाव के लिए तीन लाख रुपये तक का ऋण मिल सकता है, ताकि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुधर सके। छोटे किसानों की पशुपालन व अन्य संबद्घ क्षेत्रों से होने वाली आय को बढ़ाने के उद्देश्य से यह योजना क्रियान्वित की जा रही है।

    उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसान अपने पशुओं की देखभाल के लिए होने वाले खर्च के लिए पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण ले सकता है। कोई भी पशुपालक एक लाख 60 हजार रुपये तक की राशि की लिमिट तक का पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बिना कोई जमीन गिरवी रखें या किसी प्रकार गारंटी न देते हुए कोलैटरल सुरक्षा बनवा सकता है। यदि कोई पशुपालक इस राशि से अधिक लिमिट का पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहता है तो उसे अपनी जमीन या कोई जमानत देना अनिवार्य होगा।

    पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. पुनीता ने बताया कि पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड धारक को सालाना 7 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर बैंक द्वारा ऋण दिया जायेगा। यदि कार्डधारक अपने ऋण का समय पर भुगतान करता है तो उसे केंद्र सरकार की तरफ से 3 प्रतिशत ब्याज दर का अनुदान दिया जायेगा। उस पशुपालक को यह ऋण केवल 4 प्रतिशत के हिसाब से चुकाना होगा। उन्होंने बताया कि 7 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से अधिकतम 3 लाख रुपये तक की ऋण राशि पर केंद्र सरकार की ओर से 3 प्रतिशत ब्याज दर का अनुदान दिया जायेगा।

    कार्डधारक द्वारा ऋण की राशि जरूरत के अनुसार समय-समय पर ली जा सकती है और सुविधा अनुसार जमा करवाई जा सकती है। कार्ड धारक को ऋण राशि निकलवाने या खर्च करने के एक साल की अवधि के अन्दर किसी भी एक दिन लिए गए ऋण की पूरी राशि को जमा करवाना अनिवार्य है, ताकि साल में एक बार ऋण की मात्रा शून्य हो जाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here