हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather Update: निकाल लो मोटे-मोटे कंबल, मौसम विभाग का आया ये बड़ा अपडेट!

    Sirsa Weather Update

    अधिकतम तापमान में आई एक डिग्री की कमी, बढ़ी ठंड

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिले में सर्दी लगातार जोर पकड़ रही है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई, जिसके कारण लोगों ने ठंड का और तेज अहसास किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को दिन का पारा गिरकर 25 डिग्री रहा। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, ठंडी हवाओं के चलते सर्दी ज्यादा महसूस हुई। सुबह के समय से ही हल्की लेकिन लगातार चलने वाली ठंडी हवाओं ने वातावरण को और अधिक सर्द कर दिया। सुबह-सुबह घरों से बाहर निकलने वाले लोग ठंड की चुभन महसूस करते रहे। Sirsa Weather Update

    खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों और श्रमिकों को इसमें सबसे अधिक परेशानी हुई। धूप निकलने के बावजूद भी हवाओं की तीखी ठंडक से दिन भर मौसम में कंपकंपी बनी रही। शनिवार की शाम होते-होते ठंड ने अचानक तेजी पकड़ ली। शाम 5 बजे के बाद तापमान में गिरावट और हवाओं की रफ्तार बढ़ने से लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ा। बाजारों में शाम के समय लोगों की आवाजाही कम देखी गई, जबकि कई दुकानदार सामान्य से पहले दुकानें बंद करते नजर आए। घरों में भी लोग अतिरिक्त कंबलों का सहारा लेते दिखे।

    मरीजों की बढ़ी संख्या | Sirsa Weather Update

    बढ़ती ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। उन्होंने सलाह दी है कि लोग सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, लगातार पानी पीते रहें और बच्चों व बुजुर्गों को विशेष रूप से ठंडी हवाओं से बचाएं।

    तापमान में गिरावट रहेगी जारी

    मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भी तापमान में मामूली गिरावट जारी रह सकती है, जिससे ठंड का असर और अधिक बढ़ेगा। विभाग ने लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है। सर्दी के इस शुरूआती दौर में ही तेज ठंड पड़ने से अनुमान लगाया जा रहा है कि दिसंबर का महीना सामान्य से ज्यादा ठंडा रह सकता है। Sirsa Weather Update