हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Vishwakarma Jayanti: विश्वकर्मा जयंती पर सम्मानित होंगी कामगार जाति की प्रतिभाएं

    Hanumangarh News
    Vishwakarma Jayanti: विश्वकर्मा जयंती पर सम्मानित होंगी कामगार जाति की प्रतिभाएं

    सामाजिक समरसता न्याय मंच के बैनर तले हुई बैठक में लिया निर्णय

    Vishwakarma Jayanti: हनुमानगढ़। सामाजिक समरसता न्याय मंच के बैनर तले बुधवार को जंक्शन स्थित जांगिड़ सुथार समाज धर्मशाला में कामगार जाति एवं कामगार समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती सभी कामगार जातियों की ओर से संयुक्त रूप से मनाने व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र, खेल जगत, यूपीएससी-नीट में चयनित युवाओं व कामगार जातियों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। Hanumangarh News

    इसके अलावा बैठक में सामाजिक कार्यांे को गति देने पर चर्चा की गई। सामाजिक समरसता न्याय मंच अध्यक्ष रामप्रताप उर्फ प्रकाशनाथ ने कहा कि उन प्रतिभाओं को जो वास्तव में छुपी हुई थी। उन प्रतिभाओं को आज तक ऐसा मंच नहीं मिला है, जिसमें संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया गया हो। प्रत्येक समाज, प्रत्येक जाति ने अपने-अपने स्तर पर प्रतिभाओं को सम्मानित करने की कार्ययोजना तो बना रही है लेकिन संयुक्त रूप से ऐसा आयोजन नहीं हुआ। लेकिन इस आयोजन के जरिए समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है।

    विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम राजस्थान में संदेश देगा कि हनुमानगढ़ की कामगार जातियां संयुक्त रूप से एक हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए जल्द जिला मुख्यालय व तहसीलों पर केन्द्र निर्धारित किए जाएंगे। बैठक में ग्राम पंचायत प्रशासक रोहित स्वामी, मांगीलाल स्वामी, मनीराम कारगवाल, दुर्गादत्त सैनी, हरबंस लाल सहित अन्य समाज के नागरिक मौजूद रहे। Hanumangarh News

    Punjab: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई! अकाली नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार!