हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान की ओ...

    राजस्थान की ओर बढ़ा ‘ताउते’

    जयपुर, उदयपुर, अजमेर, और कोटा संभागों में रिमझिम बारिश शुरू

    जयपुर (एजेंसी)। चक्रवाती तूफान के राजस्थान की तरफ बढ़ने से राजधानी जयपुर सहित कई स्थानों पर आज सुबह से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। बादल छाये हुए है और जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई जगहों पर रिमझिम बरसात हो रही है। इससे मौसम खुशनुमा बन गया। चक्रवाती तूफान ताऊ ते गुजरात में प्रवेश करने के बाद अब राजस्थान की तरफ बढ़ा है। इस कारण सुबह से हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। तूफान के कारण डूंगरपुर एवं बांसवाड़ा जिले में भारी बारिश की संभावना के चलते प्रशासन ने ग्रामीणों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है और राहत-बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई है।

    बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने की आशंका के मद्देनजर सभी अस्पतालों पर बिजली और आॅक्सीजन की व्यवस्था बनी रहने की तैयारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान दोपहर बाद राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र से प्रवेश करने की संभावना है और इससे तेज हवाएं चलेगी। इसके साथ ही तेज बारिश भी शुरू हो सकती है। चक्रवात का सबसे ज्यादा असर उदयपुर एवं जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में देखने को मिल सकता। इससे अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई जिलों में 19 मई को तेज बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।