खारियां (सच कहूँ न्यूज)। गांव बणी स्थित राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में कार्यरत अध्यापक हरदीप सिंह ने अपने 43वें जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के 150 विद्यार्थियों को कॉपियां वितरित कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। पाठशाला के मुख्य अध्यापक उम्मेद सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह गांव बणी के निवासी हैं और सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहते हैं। वे प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाते हैं। इससे पहले भी वे चार बार स्कूली बच्चों को जूते, स्वेटर, कॉपियां व अन्य पठन सामग्री वितरित कर चुके हैं। विद्यालय स्टाफ ने अध्यापक हरदीप सिंह की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापक उम्मेद सिंह, अध्यापक हरदीप सिंह, अध्यापिका सुनीता रानी, विनोद कुमारी, हरमिंदर कौर सहित अन्य स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे। Sirsa News
ताजा खबर
अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नये सर्वोच्च नेता
तेहरान/नयी दिल्ली (एजेंसी...
पंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत...
T20 World Cup: हार्दिक पंड़या ने खोले राज, बताई इमोशनल बात
T20 World Cup: अहमदाबाद,...
फतेहाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: मर्डर व रेप का वांछित कुख्यात आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक स...
नशा छुड़वाने के लिए, बुराइयां छुड़वाने के लिए सत्संग करते ही रहेंगे: पूज्य गुरू जी
MSG Gurumantra Bhanda...
कल्याण नगर के शरीरदानी राकेश इन्सां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सचखंडवासी के परिजनों को ब...
शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के भव्य दीक्षांत समारोह में 150 विद्यार्थियों को प्रदान की डिग्रियां
सरसा (सच कहूँ/सुनील व...
Dabwali: जरूरतमंदों को राशन वितरित कर नेत्रदानी व शरीरदानी आशा रानी इन्सां को दी श्रद्धांजलि
डबवाली Dabwali (सच कह...















