राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए गुरुग्राम जिले की टीमों का हुआ चयन

बुधवार 29 मार्च से 31 मार्च तक फतेहाबाद के समैण गांव में होंगी प्रतियोगिताएं

  • खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लड़के व लड़कियों का हुआ चयन
  • मुख्य अतिथि भाजपा हरियाणा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने खिलाड़ियों से लिया परिचय

गुरुग्राम। (सच कहूँ न्यूज) बुधवार से फतेहाबाद (Fatehabad) के गांव समैण में होने वाली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को गुरुग्राम जिला की लड़के व लड़कियों की टीमें चुनी गई। खिलाड़ियों का मंगलवार को सीडी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-71, गुरुग्राम (Gurugram) में ट्रायल लिया गया। ट्रायल का उद्घाटन सीडी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन यशपाल यादव व भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी ने संयुक्त रूप से किया। चयन कमेटी के सदस्य प्रकाश दुबे, मनोज कुमार, रूपेश कुमार, रविना नेगी और अंजलि वत्स ने ट्रायल के दौरान हुए कड़े मुकाबले में विजयी रहे लड़के और लड़कियों का चयन किया।

यह भी पढ़ें:– आशीर्वाद योजना के 941 लाभार्थियों के खातों में 4.79 करोड़ राशि का भुगतान

गुरुग्राम खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विनोद वर्मा ने बताया कि 29 मार्च से 31 मार्च तक फतेहाबाद के गांव समैण में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का आज ट्रायल लिया गया है। ट्रॉयल के दौरान (Kho-Kho Competition) खो-खो खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया। कड़े मुकाबले के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया।

श्री वर्मा ने बताया कि लड़कों की टीम में जतिन डबास, अभिषेक राणा, सिद्धांत, गौरव यादव, यश, इबरार, मयंक, रोशन, मुकेश, सुधांशु, पंकज, चंचल, सुमित, संजीत, दीपांसू दहिया का चयन हुआ है। इसी तरह से ट्यूलिप सैनी, सलोनी, शीतल, स्नेहा, रितिका तंवर, निकिता, सपना, लक्ष्मी प्रजापति, शगुन यादव, अंजलि, परिधि, तमन्ना, सिमरन, लवली का लड़कियों की टीम में चयन हुआ है।

खिलाड़ियों के ट्रायल से पहले मुख्य अतिथि व भाजपा हरियाणा के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी व एसोसिएशन के महासचिव विनोद वर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। इस मौके पर बीजेपी नेता श्री सैनी ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल की भावना से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है और खिलाड़ी अनुशासित होता है। इसी पर शारीरिक और मानसिक विकास निर्भर है। श्री सैनी ने कहा कि खेलों के प्रति बच्चों की रूचि बढ़े, इस ओर भाजपा की मनोहर सरकार ने नए-नए आयाम स्थापित कर रही है और खिलाड़ियों के लिए काफी योजनाएं चलाई हैं जिसका हमारे खिलाड़ियों को लाभ हो रहा है और हमारे खिलाड़ी मेडल लाकर देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here