हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home खेल वनडे वर्ल्ड क...

    वनडे वर्ल्ड कप 2023 में घमासान मचाने को ‘T-10’ तैयार

    ODI World Cup 2023
    वनडे वर्ल्ड कप 2023 में घमासान मचाने को ‘T-10’ तैयार

    नीदरलैंड और श्रीलंका की दो टीमों ने किया क्वालीफाई | ODI World Cup 2023

    स्पोर्ट्स न्यूज। वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) में घमासान मचाने के लिए 10 टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है, जोकि 5 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। गुरूवार को नीदरलैंड की टीम भी वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने के लिए 10 वीं टीम के रूप में फाइनल हुई। इससे पहले 1996 की चैंपियन श्रीलंका ने इस मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया था। लेकिन इस बार 2 बार की चैंपियन रह चुकी वेस्टइंडीज की टीम क्वालीमाई करने से महरूम रह गई। बता दें कि पिछले वर्ल्ड कप में क्वालीफायर 1 और क्वालीफायर 2 के नाम से दो मैच दिखाए गए थे लेकिन अब नीदरलैंड क्वालीफयर 1 और श्रीलंका क्वालीफायर 2 टीम के रूप में कंफर्म हो चुकी हैं। Cricket News

    इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए आठ टीमों ने डायरेक्ट क्वालीफाई कर लिया था, उनमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका शामिल हैं, श्रीलंका और नीदरलैंड के आने से पूरी 10 टीमें फाइनल हो चुकी हैं। आईसीसी के अनुसार पाकिस्तान की टीम अगर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के क्वालीफाई करती है तो उनका यह मुकाबला कोलकाता के ग्राउंड में ही खेला जाएगा। पाकिस्तान टीम की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। अभी आईसीसी के शैड्यूल के अनुसार पहला सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं भारत अपना सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेलेगी, अगर वह सेमीफाइनल में पहुंचती है तो। लेकिन यही मुकाबला अगर पाकिस्तान से हुआ तो वह कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ही खेला जाएगा। Indian Cricket Team

    कहाँ कब खेले जायेंगे मैच, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का शेड्यूल

    अहमदाबाद

    5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
    15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान
    4 नवंबर- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
    10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान
    19 नवंबर – फाइनल

    हैदराबाद

    6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1
    9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1
    12 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

    धर्मशाला

    7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (दिन का खेल)
    10 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
    16 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 1
    22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड
    29 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (दिन का खेल)

    दिल्ली

    7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2
    11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान
    14 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान
    25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1
    6 नवंबर- बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2

    चेन्नई

    8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
    14 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (दिन का खेल)
    18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान
    23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान
    27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका

    लखनऊ

    13 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
    17 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2
    21 अक्टूबर – क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (दिन का खेल)
    29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड
    3 नवंबर – क्वालीफायर 1 बनाम अफगानिस्तान

    पुणे

    19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश
    30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 2
    1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
    8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 1
    12 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (दिन का खेल)

    बेंगलुरु

    20 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
    26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2
    4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (दिन का खेल)
    9 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2
    11 नवंबर – भारत बनाम क्वालीफायर 1

    मुंबई

    21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
    24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश
    2 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर 2
    7 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान
    15 नवंबर – सेमीफ़ाइनल 1

    कोलकाता

    28 अक्टूबर – क्वालीफायर 1 बनाम बांग्लादेश
    31 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
    5 नवंबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
    12 नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
    16 नवंबर – सेमीफ़ाइनल 2

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here