हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    TEDxMithibai College सेशन में भाग लेने से रह गये हैं? तो यह जरुर जाने

    (सच कहूँ न्यूज) TEDxMithibai College 2023 संस्करण का आयोजन बीती मध्य फ़रवरी (13 फरवरी) को मुकेश पटेल ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदना के साथ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कृतिका देसाई की उपस्तिथि व मार्गदर्शन में हुआ। कॉलेज शिक्षक प्रभारी हरि कुरुप ने भी आगे बढ़ते हुए मंच व दर्शकों को प्रेरणात्मक शब्दों से जोश से भर दिया।

    यह भी पढ़ें:– भारत का भविष्य: समाचार रिपोर्टर | News Reporter Kaise Bane

    इवेंट प्रतिनिधि अनुवर्त ने सच कहूं संवावदाता को बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सह-आयोजकों द्वारा दर्शकों को संबोधित करने व अगले 3 माह की ज्ञान यात्रा पर चर्चा से हुई। साथ ही टीम ने इस वर्ष TEDxMithibai के लिए अपने विज़न को भी साझा करते हुए दर्शकों को TEDx के मूल मूल्यों और विचारधाराओं से परिचित कराया। इस बार का TEDxMithibai 2023 संस्करण विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले वक्ताओं की एक विशाल श्रृंखला को मंच पर हमारे सामने लाया।

    कोब्बी शोशानी : इस कार्यक्रम की शुरुआत मध्य-पश्चिम भारत में इज़राइल के कौंसल जनरल कोब्बी शोशानी ने डोमिनोज़ प्रभाव (इफेक्ट) और कृषि, खाद्य उद्योग आदि जैसे क्षेत्रों में इज़राइल की वर्तमान स्थिति के बारे में बोलते हुए की। जिसे दर्शक काफी प्रभावित थे।

    क्रिस गेथिन : प्रसिद्ध फिटनेस ट्रेनर व गेथिन जिम के सह-संस्थापक क्रिस गेथिन ने दर्शकों को दुनिया में बढ़ते मोटापे पर जोर देते हुए स्वास्थ्य को प्राथमिकता न देने के दुष्प्रभावों के बारे में बात रखी। गेथिन सेशन के लिए विडियो लिंक पर क्लिक करें : https://youtu.be/TUeciyEJFe4

    रेनिल अब्राहम : टाइम्स नेटवर्क के वरिष्ठ प्रोडूसर व डिजिटल क्रिएटर रेनिल अब्राहम ने सेशन के दौरान अपने जीवन की संघर्ष यात्रा व सामना की गयी विभिन्न चुनौतियों से पर्दा उठाया। रेनिल अब्राहम सेशन के लिए विडियो लिंक पर क्लिक करें : https://youtu.be/bVRlq4x8d

    सत्यार्थ प्रियर्दशी : रेडिंगटन के मुख्य ई-कॉमर्स अधिकारी सत्यार्थ प्रियर्दशी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपना व्यापक ज्ञान रखते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा ए.आई प्रभाव में भविष्य में विभिन्न नौकरियों के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया। सत्यार्थ प्रियर्दशी सेशन के लिए विडियो लिंक पर क्लिक करें : https://youtu.be/ysFU1ZlXJnU

    शांतनु नायडू : दिग्गज शख्सियत रतन टाटा के कार्यालय में महाप्रबंधक शांतनु नायडू ने सेशन के दौरान दर्शकों को सहानुभूति, परमानंद और उद्यम पर अपने विचारों से रूबरू करवाया।
    शांतनु नायडू सेशन के लिए विडियो लिंक पर क्लिक करें : https://youtu.be/CHlbKb9kZz0

    आकिब वानी : प्रसिद्ध एक्सपेरिमेंटल (अनुभवात्मक) डिजाइनर आकिब वानी ने रचनात्मक विचारों और कला के माध्यम से एक्सपेरिमेंट करने और नया खोजने के सुझावों के साथ दर्शकों को आकर्षित किया। आकिब वानी सेशन के लिए विडियो लिंक पर क्लिक करें : https://youtu.be/GLT4q-Y0VEY

    अक्षत गुप्ता : भारत में सबसे ज्यादा पढ़ें जाने वाले नोवेल्स के लेखकों में से एक अक्षत गुप्ता ने सेशन के दौरान अपने अनुभवों से दर्शकों को अभिभुत कर दिया।

    वेदांत लांबा : सेशन के अंतिम वक्ता व भारत में स्नीकर कल्चर के पीछे युवा दिमाग, वेदांत लांबा ने ‘लिमिटेशन टू लिबरेशन’ की धारणा पर जोर देते हुए ADHD के साथ एक व्यवसाय बनाने की बात की। वेदांत लांबा सेशन के लिए विडियो लिंक पर क्लिक करें :
    लिंक : https://youtu.be/vmEaDTIy9U4

    पूरे कार्यक्रम की मेजबानी सोनूप ने की, जिससे दर्शक पूरा समय बंधे रहे।

    अनुवर्त ने आगे बताया की कुल मिलाकर, इवेंट थीम- ‘पैनोरमिक पर्सपेक्टिव’ को विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं से पूरी तरह न्याय मिला। दर्शकों को सभी क्षेत्रों पर समग्र दृष्टिकोण व गतिशील परिप्रेक्ष्य के इलावा लगभग हर विषय पर एक्सपर्ट्स के विचारों से रूबरू होने के मौका मिला।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here