हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश हत्या मामले म...

    हत्या मामले में तीन महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार

    Jalandhar News
    Jalandhar News: जालंधर। जॉर्ज हत्या मामले में पुलिस हिरासत में 3 महिलाओं सहित 10 आरोपी।

    गार्जियन जिम के पीछे एक खाली प्लॉट में मिला था शव

    • आरोपियों से एक तलवार व एक हुंडई कार बरामद

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने प्लॉट में मिले शव के मामले को सुलझाते हुए एक नाबालिग सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि जालंधर के खेड़ा लिंक रोड पर गार्जियन जिम के पीछे एक खाली प्लॉट के पास एक शव पड़ा हुआ है। जांच के दौरान मृतक की पहचान जॉर्ज उर्फ कट्टा पुत्र स्वर्गीय हरबंस लाल निवासी गांव संसारपुर, थाना कैंट जालंधर के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस स्टेशन सदर में धारा 302 के तहत दर्ज मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। Jalandhar News

    सीपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक के संसारपुर गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी सोनिया के साथ संबंध थे, लेकिन जॉर्ज सोनिया की दो दोस्तों को भी गलत नजर से देखता था। कमिश्नर ने बताया कि सोनिया ने इसका विरोध किया और उसने अपने नौ साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से जॉर्ज की हत्या कर दी। सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि एक अन्य आरोपी गांव बम्बीवाल निवासी अजयदीप सिंह अभी फरार है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। Jalandhar News

    जांच में आरोपियों से एक दोधारी तलवार और एक हुंडई बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी की पहले से कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। मामले की गहन जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा। पुलिस में आरोपियों कोअदालत में पेश रिमांड पर लिया है।

    यह भी पढ़ें:– एएनटीएफ यूनिट, रामगढ़ पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की अफीम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here