हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश खन्ना में ब्ल...

    खन्ना में ब्लॉक कमेटी चुनाव को लेकर तनाव, गुरकीरत कोटली सहित 50 कांग्रेसी हिरासत में

    Ludhiana News
    Ludhiana News: प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को रोकते हुए पुलिस कर्मी और पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली को गिरफ्तार करती पुलिस।

    चुनाव में धांधली के आरोप, कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर की नारेबाजी

    • बीडीपीओ कार्यालय को ताला लगाने की कोशिश नाकाम, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

    खन्ना/लुधियाना (सच कहूँ/सुरिंदर शर्मा)। Ludhiana News: सोमवार को खन्ना शहर में ब्लॉक कमेटी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली और उनके कई साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने पहले ही चुनावों में धांधली के आरोप लगाते हुए विरोध का ऐलान किया था। सुबह से ही पुलिस और सिविल प्रशासन अलर्ट पर था। समराला चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए और कोटली की अगुवाई में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। Ludhiana News

    कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ब्लॉक कमेटी चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से नहीं हुए। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी सरकार ने बहुमत न होने के बावजूद कुल 16 में से केवल 6 विजयी सदस्यों के आधार पर चेयरमैन और उप-चेयरमैन की नियुक्ति कर दी, जो लोकतंत्र के खिलाफ है। विरोध के बाद जब कोटली की अगुवाई में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीडीपीओ कार्यालय की ओर बढ़े और उसे ताला लगाने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने सबसे पहले कोटली को हिरासत में लिया और बाद में लगभग 40 से 50 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी प्रदर्शनकारियों को दो बसों में बैठाकर ले जाया गया। घटना के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा प्रबंध सख्त किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया।

    प्रशासन ने सही कदम उठाए: सौंध

    कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर खन्ना में पुलिस और सिविल प्रशासन की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सही कदम उठाए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे इस मामले पर चुप नहीं रहेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Railway Jobs: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन हजारों पदों के लिए जल्द करें आवेदन