हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    आतंकी हमले से थर्राया लंदन

    Terror, Attack, London, Crime, London Bridge, Died, Injured

    6 की मौत, 3 आतंकी मारे गए

    लंदन: यहां के लंदन ब्रिज पर पैदल चल रहे लोगों पर वैन चढ़ाए जाने और पास के इलाके में चाकू से हमले की घटना में एक शख्स की मौत हो गई। कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। अफसर आतंकी हमले की आशंका जता रहे हैं। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

    पैदल चलने वाले लोगों को टक्कर मारने के बाद वैन से तीन शख्स 12 इंच लंबे चाकू के साथ उतरे। चश्मदीदों ने ही बताया कि वैन के टक्कर मारने के साथ ही वहां पास में ही चाकूबाजी की घटना भी घटी। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने वहां गोली चलने की आवाज भी सुनी।

    ‘संभावित आतंकी घटना’

    मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस के एक सूत्र ने बताया है कि कम से कम तीन हथियारबंद संदिग्धों की तलाश कर की जा रही है।मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने लंदन ब्रिज और बरो मार्केट की घटना को चरमपंथी हमला बताया है। प्रधानमंत्री टेरीज़ा ने भी कहा है कि ये ‘संभावित आतंकी घटना’ है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।