सोमलिया में 26/11 जैसा आतंकी हमला, हमलावरों ने होटल में की फायरिंग, 15 लोगों की मौत

Terrorist Attack in Somalia

मोगादिशु (एजेंसी)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हयात होटल पर हुए हमले में कई नागरिकों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने आज यहां बताया कि हयात होटल में सुरक्षा बलों और कट्टरपंथी इस्लामी समूह अल शबाब सदस्यों के बीच शुक्रवार की रात मुठभेड़ हुई। होटल के आसपास कथित तौर पर कम से कम दो धमाकों की आवाज सुनी गई। अल अरबिया ने शनिवार सुबह बताया कि हमले में कम से कम आठ नागरिक मारे गए हैं। वाशिंगटन पोस्ट ने इस हमले दस लोगों के मारे जाने और कई अन्य घायल होने की रिपोर्ट दी हैं। उल्लेखनीय है कि अल कायदा आतंकवादी संगठन से संबद्ध अल-शबाब समूह सोमालिया की सरकार के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष छेड़े हुए है और अभी भी देश के दक्षिणी और मध्य भागों में बड़े क्षेत्रों पर उसका नियंत्रण है।

विदेश न्यूज अपडेट्स-

रूस के डगेस्तन में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत

मास्को। रूस के डगेस्तन प्रांत में शनिवार को मिनीबस और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय के क्षेत्रीय विभाग के अनुसार मिनीबस के 60 वर्षीय चालक के अचेत होने और विपरीत लेन में चले जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना में एक बच्चे समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य है जो कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्टावरोपोल शहर जा रहे थे।

स्वीडन में शॉपिंग माल में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

crime

स्टॉकहोम। स्वीडन के स्केन प्रांत में माल्मो शहर के एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को माल्मो शहर के एम्पोरिया शॉपिंग सेंटर में हुई गोलीबारी की इस घटना में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘गोलीबारी के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही और उसने स्थानीय लोगों से इस दौरान मॉल नहीं आने का अनुरोध किया है।

रूस में 77 प्रतिशत लोगों ने जताया पुतिन के प्रति विश्वास

Vladimir Putin, Agreement with Turkey

मास्को। रूस के 77 फीसदी लोगों ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भरोसा जताया है। मास्को स्थित पब्लिक ओपिनियन फाउंडेशन (एफओएम) द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में शुक्रवार को यह खुलासा हुआ। सर्वेक्षण के अनुसार 77 फीसदी लोगों ने पुतिन पर अपना विश्वास व्यक्त किया, जबकि केवल 12 फीसदी ने कहा कि उनके प्रति अविश्वास व्यक्त किया।
सर्वेक्षण में इस बात का भी खुलासा हुआ कि 81 प्रतिशत लोगों ने देश के नेता के रूप में पुतिन के प्रदर्शन को मंजूरी दी, जबकि 10 फीसदी लोगों ने उनके काम को सही नहीं माना। नौ प्रतिशत लोगों ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया। एफओएम ने यह सर्वेक्षण 12 से 14 अगस्त तक 53 रूसी क्षेत्रों के 104 शहरों, कस्बों और गांवों में 1,500 वयस्कों के बीच व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया गया था।

तुर्की में अगला राष्ट्रपति चुनाव 18 जून को

अंकारा। तुर्की के न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने कहा है कि अगला राष्ट्रपति चुनाव 18 जून 2023 में होगा। सीएनएन तुर्क ब्रॉडकास्टर ने बोजदाग के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। बोजदाग ने कहा है कि चुनाव का समय विपक्ष तय नहीं कर सकता और यह अगने वर्ष 18 जून को होगा। तुर्की के वर्तमान राष्ट्रपति रेसेप तइप एर्दोगन इन चुनावों में पुन: उम्मीदवार होंगे। एर्दोगन 2014 से तुर्की के राष्ट्रपति है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।