हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश थावरचंद कर्ना...

    थावरचंद कर्नाटक के राज्यपाल होंगे, कई राज्यपालों का तबादला

    Thawar Chand Gehlot

    नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला हरियाणा किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्री गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि दत्तात्रेय का तबादला हिमाचल प्रदेश से हरियाणा किया है। कोविंद ने मिजोरम के राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया है।

    उनके तबादले के कारण मिजोरम में खाली हुई जगह के लिए डॉ. हरिबाबू कम्बमपटी को नियुक्त किया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्येन्द्र नारायण आर्य का तबादला त्रिपुरा किया गया है, जबकि त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस अब झारखंड के राज्यपाल का दायित्व निभाएंगे। राष्ट्रपति ने मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है, जबकि राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के नये राज्यपाल होंगे। इन सभी की नियुक्तियां और तबादले कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।