हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान दबिश देने पहु...

    दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर आरोपियों को छुड़ाया

    Hanumangarh News
    दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर आरोपियों को छुड़ाया

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Hanumangarh जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मक्कासर की रोही स्थित चक दो केएनजे में बुधवार रात्रि को हथकढ़ शराब बनाने के ठिकाने पर दबिश देने गई जंक्शन पुलिस थाना की टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस होकर हमला करने वाले शराब कारोबारी पुलिस की ओर से हथकड़ शराब सहित पकड़े गए दो व्यक्तियों को भी छुड़ाकर ले गए। हमले में तीन पुलिस कर्मी चोटें लगने से घायल हो गए। हमलावरों ने सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। तीनों घायल पुलिस कर्मियों को राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके से हथकढ़ शराब बरामद करने के साथ एक बाइक जब्त की। Hanumangarh News

    उधर, घटना का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित अन्य अधिकारी रात्रि को जिला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिस कर्मियों की कुशलक्षेम पूछी। इस घटना के संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में देर रात्रि को कुछ जनों के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा, हत्या प्रयास, लूट, सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस हिरासत से छुड़ाए गए दो जनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

    हथकढ़ शराब बनाने के ठिकाने पर दबिश देने पहुंची थी जंक्शन पुलिस टीम

    जानकारी के अनुसार जंक्शन थाना पुलिस को बुधवार देर शाम को सूचना मिली कि चक दो केएनजे में हथकढ़ शराब बनाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम हैड कांस्टेबल राजकुमार सिहाग के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और 50 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर नारायण सिंह रायसिख व सुखासिंह रायसिख निवासी गंगागढ़ पीएस टाउन को गिरफ्तार किया। मौके से एक बाइक भी जब्त की। पुलिस टीम दोनों आरोपियों को सरकारी जीप में बैठाकर रवाना होने लगी कि तभी अचानक हथकढ़ शराब बनाने का कारोबार करने वाले करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। Hanumangarh News

    सरकारी वाहन का शीशा तोड़ दिया। मारपीट में हैड कांस्टेबल राजकुमार सिहाग, कांस्टेबल कुलदीप व कुंजीलाल के चोटें लगी। हमलावर पुलिस की हिरासत से नारायण सिंह व सुखासिंह को छुड़ाकर ले गए। पुलिस टीम पर हमला करने की सूचना मिलने पर एएसआई जयसिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और मौके से 50 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर एक बाइक जब्त की। साथ ही घायल तीनों पुलिस कर्मियों को टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया।

    एसपी ने पूछी कुशलक्षेम, मुकदमे दर्ज | Hanumangarh News

    रात्रि को एसपी विकास सांगवान के अलावा एएसपी सुधा पालावत, सीओ राहुल यादव, जंक्शन थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई, टाउन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिस जवानों से बात कर उनका हालचाल जाना। उधर, पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ हैड कांस्टेबल राजकुमार सिहाग (49) पुत्र बेगराज निवासी बिरकाली पीएस नोहर के पर्चा बयान के आधार पर देर रात्रि को नारायण सिंह रायसिख, सुखासिंह रायसिख, शेरसिंह, शेरसिंह की पत्नी, सुखासिंह की पत्नी, भंवरसिंह व 10-12 अन्य जनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

    जांच थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई कर रहे हैं। वहीं एएसआई जयसिंह की रिपोर्ट पर 50 लीटर हथकढ़ शराब बरामदगी को लेकर नारायण सिंह व सुखासिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एक अन्य मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच एसआई गजेन्द्र कर रहे हैं। गुरुवार को पुलिस टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। एसपी सांगवान ने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

    चार थानों की टीम ने दी दबिश | Hanumangarh News

    बुधवार देर रात्रि को हथकढ़ शराब पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला करने की घटना के बाद गुरुवार को एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर चार पुलिस थानों के जाप्ते ने एएसपी सुधा पालावत व सीओ सिटी राहुल यादव के नेतृत्व में 2 केएनजे और देबू घाट पर दबिश दी। इस दौरान जेसीबी की मदद से लाहन व कच्ची भट्ठियों को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से हथकढ़ शराब बनाने वाले कारोबारियों में हडक़ंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान एएसपी सुधा पालावत, सीओ राहुल यादव के अलावा जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

    Rajasthan Lok Sabha Election: प्रथम चरण के लिए अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here