हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ हमलावरों ने द...

    हमलावरों ने दूधिया को मारी गोलियां व चाकू से किए कई वार

    Crime

    हालत गंभीर, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

    • गोली के पांच खोल हुए बरामद, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

    रोहतक(सच कहूँ न्यूज)। भिवानी-रोहतक हाईवे पर डोभ गांव नजदीक अज्ञात हमलावरों ने दूध लेकर रोहतक सप्लाई करने आ रहे एक दूधिया को गोली मार दी और बाद में हमलावरों ने दूधिया पर चाकू से भी हमला कर दिया, जिससे दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटना स्थल से गोली के पांच खोल भी बरामद हुए है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले में जुटी है। पुलिस के अनुसार बलंग गांव का रहने वाला प्रवीण उर्फ भिंडा शुक्रवार सुबह गांव से दूध लेकर रोहतक के लिए आ रहा था।

    डोभ गांव के नजदीक पहुंचते ही कुछ हमलावरों ने प्रवीण को रोक लिया और इसके बाद उसे कई गोली मार दी। इसके अलावा हमलावरों ने उसके शरीर पर धारदार हथियार से भी वार किए। प्रवीण लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा। उसे मृत समझकर हमलावर वहां से फरार हो गए। राहगीरों द्वारा घटना की सूचना बहुअकबरपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में प्रवीण को पीजीआई में भर्ती कराया। एफएसएल की टीम ने मौके पर कर घटना स्थल का निरीक्षण कर इस बारे में पता किया। बताया जा रहा है कि जिस तरीके से हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उससे साफ है कि वह दूधिया से गहरी रंजिश रखे हुए थे। इसी लिए उसे गोली मारने के बाद चाकू से भी वार किया गया। पुलिस ने इस संबंध में प्रवीण के भाई गगन की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here