हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रोहिणी में एक...

    रोहिणी में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिले

    Hanumangarh News
    Sanketik photo

    नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं जिनमें युवक फंदे से लटका मिला जबकि पत्नी और दो बच्चे कमरे में मृत पाए गए। रोहिणी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया की मृतकों की पहचान धीरज यादव(31), पत्नी आरती (28),बच्चे हितेन (6), आर्थव (3) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी लगी तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ताला तोड़कर शव बरामद किए। उन्होंने बताया कि धीरज रोहिणी के नाहरपुर गांव का रहने वाला है और वह डीटीसी में बस चालक था।

    उसका तीन मंजिला घर है। धीरज के पिता माहा सिंह और उनकी पत्नी सुदेश रानी ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं जबकि धीरज का बड़ा भाई नीरज पहली मंजिल पर रहता है। धीरज दूसरे मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी को मारा फिर दोनों बच्चों को मारकर खुद भी फाँसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।