हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बाग में नलकूप...

    बाग में नलकूप के हौज में मिला युवक का शव, सनसनी

    Kairana News
    Kairana News : बाग में नलकूप के हौज में मिला युवक का शव, सनसनी

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कांधला रोड पर स्थित आम के बाग में बने नलकूप के हौज में युवक का शव पड़ा मिलने से कस्बे एवं क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक की शिनाख्त कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला निवासी 40 वर्षीय मोमिन के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। Kairana News

    शुक्रवार दोपहर कोतवाली पुलिस को कस्बे के कांधला रोड पर स्थित आम के बाग में नलकूप के हौज में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई। बाद में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य एकत्र किए। मामले की सूचना मिलने पर सीओ सिटी श्यामसिंह भी मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। Kairana News

    उन्होंने मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तथा बाग स्वामी से पूरे मामले की जानकारी हासिल की। हौज में मृत अवस्था में मिला युवक पूरी तरह से नग्न अवस्था में था। वही पास में एक टीशर्ट व लोअर रखा हुआ था, जिसे मृतक युवक का होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक युवक की पहचान कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला निवासी मोमिन(40) में रूप में हुई। मृतक युवक के पांच बच्चे बताए गए है, जिनमें दो लड़के व तीन लड़कियां शामिल है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कांधला रोड पर स्थित आम के बाग में बने नलकूप के हौज से एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के मौत की वजह स्पष्ट नही हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here