हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कॉलेज के पास ...

    कॉलेज के पास मिला अज्ञात शख्स का शव, नोंच रहे थे कुत्ते, मचा हड़कंप

    Hanumangarh News
    Sanketik Photo

    पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद करवाया अंतिम संस्कार

    हनुमानगढ़। टाउन में टिब्बी रोड पर अज्ञात शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात मृतक के शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवा पहचान के प्रयास शुरू किए। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार (40) पुत्र कृपाल सिंह लुहार निवासी वार्ड 24, आरे के पास, टाउन ने रिपोर्ट पेश की कि वह 27 दिसम्बर को सुबह करीब 6.30 बजे दूध लेने के लिए टिब्बी रोड पर कॉलेज के पास पहुंचा तो वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। Hanumangarh News

    शव के आसपास आवारा श्वान घूम रहे थे। श्वानों ने शव का मुंह नोंच दिया था। अज्ञात व्यक्ति ने स्लेटी रंग की हुडी पहनी थी। पैरों में जूते पहने हुए थे। उसने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस को दी और करीब 40-45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव को राजकीय जिला चिकित्सालय के मोर्चरी कक्ष में पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई वीर सिंह के अनुसार पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद अज्ञात मृतक के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। Hanumangarh News