हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Indian Railways: ”इस दिन से चलने लगेगी देश में बुलेट ट्रेन! टिकट खरीद लीजिए”

    Indian Railway News
    Indian Railways: ''इस दिन से चलने लगेगी देश में बुलेट ट्रेन! टिकट खरीद लीजिए''

    नई दिल्ली। भारतीय रेल अपने इतिहास के एक नए और गौरवपूर्ण चरण की ओर बढ़ रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जानकारी दी कि देश की पहली बुलेट ट्रेन (Bullet Train) 15 अगस्त 2027 को आम जनता के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए केंद्र सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। Indian Railway News

    रेल मंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा कि लोग अभी से बुलेट ट्रेन में सफर के सपने देख सकते हैं, क्योंकि अगले वर्ष यह सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सभी एजेंसियां पूरी गंभीरता से जुटी हुई हैं।

    प्रेस वार्ता के दौरान अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण और आवश्यक प्रमाणन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस अत्याधुनिक स्लीपर ट्रेन का पहला प्रस्तावित मार्ग गुवाहाटी से कोलकाता के बीच रखा गया है। आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। Indian Railway News

    यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं से लैस आरामदायक सफर मिलेगा

    रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी की रात्रि यात्राओं को पूरी तरह नया अनुभव देगी। इसमें यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, उच्च सुरक्षा मानक और आधुनिक तकनीक से लैस आरामदायक सफर मिलेगा।

    गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा की थी। इस अवसर पर वे सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पहुंचे थे, जहां उन्होंने परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और कर्मचारियों से सीधे संवाद किया था। Indian Railway News

    उस दौरान सामने आए एक वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी निर्माण कार्य की बारीकियों को ध्यानपूर्वक देखते हुए नजर आए थे। उन्होंने कर्मचारियों से यह भी पूछा था कि कार्य के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं आ रही है और परियोजना को सफल बनाने के लिए किन-किन पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री ने इंजीनियरों और श्रमिकों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा था कि यह हाईस्पीड रेल परियोजना न केवल गुजरात, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह परियोजना भारत की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। Indian Railway News