हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा सरकार ने इनको 21 लाख रुपये देने का किया ऐलान, जानिये

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा सरकार ने इनको 21 लाख रुपये देने का किया ऐलान, जानिये

    हिसार (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana News: लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने रविवार को कहा कि संत कबीर जी ने अपने पूरे जीवन में समाज को जोड़ने और अंधविश्वास मिटाने का कार्य किया। वे एक ऐसे युगदृष्टा थे जिन्होंने जाति, पंथ और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया। वे राजगढ़ रोड स्थित संत कबीर छात्रावास में आयोजित संत कबीर साहब के 627वें प्रकाशोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कबीर छात्रावास के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री ने संत कबीर छात्रावास की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा ऐसे संस्थानों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिल सके।

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनूप धानक, हिसार मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा, पूर्व आईपीएस दलबीर भारती, जोगीराम खुंडिया, सीताराम लुगरिया, विजय कायत, स्वामी स्वदेश कबीर, रेणु डाबला, लक्ष्मण इंदोरिया, पिंकी शर्मा, सतीश सुरलिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही सरकार | Haryana News

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। सभी महापुरुषों की जयंती अब राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से मनाई जा रही है, जिससे समाज में एकता और जागरूकता का संदेश फैल रहा है। उन्होंने कहा कि डीएससी समाज के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। अब समाज के युवा बिना सिफारिश, बिना खर्चे के सरकारी नौकरियों में चयनित हो रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीतियों का ही परिणाम है कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। सरकार बिना खर्ची, बिना पर्ची के सिद्धांत पर काम कर रही है और युवाओं को उनकी मेहनत का फल दिया जा रहा है। Haryana News

    युवा प्रेरणा लें: पनिहार

    कार्यक्रम में नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि संत कबीर की शिक्षा आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन सत्य, समानता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। अगर हम उनके मार्ग पर चलें, तो समाज में फैली अनेक कुरीतियों से मुक्ति पा सकते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भावना को बढ़ावा दें और संत कबीर साहेब के विचारों को अपने जीवन में उतारें।

    यह भी पढ़ें:– Doctors’ Day: क्यों कहा जाता है डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप?