हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कार ने बाइक क...

    कार ने बाइक को मारी टक्कर; दो युवकों की मौत

    Accident-in-jind sachkahoon

    जींद। जींद जिले के गांव अहिरका मोड़ पर सोमवार देर रात बाइक, तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

    सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शीतलपुरी कॉलोनी निवासी सुभाष (38), जोगेंद्र (24) शुगर मिल एरिया में खाली प्लांट में मिट्टी भरने के काम पर लगे हुए थे। रात को दोनों अपने-अपने ट्रैक्टरों को शुगर मिल के पास खड़ा करके घर जा रहे थे। जब वह अहिरका मोड़ पर पहुंचे तो शहर की तरफ से तेज रफ्तार कार आई और उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसा होते ही राहगीरों ने दोनों को संभाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया है, जिसके आधार पर आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।